गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र से नाबालिक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी विकास उर्फ जितेंद्र केवट निवासी ईदगाह बाड़ी गुना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 24 अगस्त को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 25 जुलाई को पीड़ित पिता ने रिपोर्ट की थी। 24 जुलाई की शाम से उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी लापता थी। किशोरी को पूर्व में दस्तयाब कर लिया था।