गुना नगर: बांसखेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से दीवाल में आई दरार, अंडर ब्रिज बंद कर थोड़ी दीवाल, पटरी पार कर निकल रहे लोग
गुना में बांसखेड़ी जाने वाले रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से दीवाल में दरार आ गई। दुर्घटना को लेकर रेलवे प्रशासन ने रेलवे अंडर ब्रिज को 24 अगस्त को गेट लगाकर बंद कर दिया। जेसीबी से दरकी हुई दीवाल को तोड़ा गया। वही लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी के ऊपर से आवागमन कर रहे है। स्कूली बच्चे बुजुर्ग महिलाएं शामिल है। लोगों ने ओवरब्रिज बनाने की मांग की।