गुना नगर: हनुमान चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर जाने वाले वाहन चालकों की शिकायत पर लिया संज्ञान, यातायात पुलिस ने की कार्यवाही
गुना में हनुमान चौराहे पर जल्दबाजी में कुछ वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर निकलते चले जाते है। जिसकी शिकायत लगातार गुना पुलिस को मिल रही थी। 24 अगस्त को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की सूचना शिकायत मिल रही थी। वाहन चेकिंग लगा कर कार्यवाही की जा रही है। लोग यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे, सहयोग करें।