गुना नगर: हाट रोड पर बीच बाजार में खाली पड़े प्लाट में बना दिया कचरे का अड्डा, दुकानदार परेशान नगर पालिका कर्मचारियों पर लगाए आरोप
गुना में हाट रोड पर कचरा और गंदगी के ढेर से राहगीर और दुकानदार परेशान है। दुकानदार सुनील खरे बृजेश केवट ने बताया, कचरे का ढेर लगाना रोज की बात है। नगर पालिका के कर्मचारी दोपहर तक कचरा समेटते है। सभी दुकानदार परेशान है, गंदगी से ग्राहक नही आते। यहाँ खाली प्लाट है। जिसे कचरे का अड्डा बना दिया है। नगर पालिका कर्मचारी कहते हैं कचरा यही इकट्ठा होगा। और फिर उठेगा।