इटारसी: एसडीपीओ ने गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या के मामले का खुलासा किया, विवाद शराब के रुपयों को लेकर था
इटारसी मे गुरुद्वारे के सामने मंगलवार को विक्रम मेहरा की चाकू मारकर हत्या के मामले में SDOP ने खुलासा किया बुधवार सुबह करीब 10.30 बताया आरोपी गुलशन और सन्नी मृतक विक्रम को रेलवे स्टेशन से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गुरुद्वारे के पास लेकर आए थे। तीनों के बीच दोस्ती थी। गुरुद्वारे के पास शराब पीने के लिए पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते घटना हुई।