बांका एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार की दोपहर दो बजे नवादा बाजार ओपी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन की कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई