बिश्रामपुर: गुरी गांव में सात दिवसीय ज्ञान महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई
विश्रामपुर प्रखंड के गुरी गांव में होने वाले साथ दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जहां शाम तीन बजे तक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत अयोध्या नगरी के स्वामी अनंताचार्य जी महाराज,महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा व आचार्य रमाकांत पाठक ने किया।