उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने परिवार सहित किए करह धाम में बाबा पटिया वाले के दर्शन
दीनबंधु जी महाराज से लिया आशीर्वाद, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और समाजसेवियों ने किया स्वागत
मुरैना। उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा से चार बार विधायक रहे और तीन बार कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके लंढौरा रियासत के महाराज कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आज परिवार सहित करह धाम पहुंचकर श्री बाबा पटिया वाले के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दीनबंधु महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ कुंवररानी देवयानी सिंह, युवराज कुंवर दिव्य प्रताप सिंह चैंपियन एवं राजकुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। करह धाम पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक बाबा पटिया वाले के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस शुभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष मोहर सिंह कंसाना, भाजपा नेता प्रताप गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह धनेला, एस.के. सिंह, भूपेंद्र गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, प्रद्युम्न गुर्जर एवं एंदल हर्षाना सहित बड़ी संख्या में युवा और समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।
#morena #मुरैना