पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट: नाबालिग अपहरण मामले का पटाक्षेप, कोर्ट के आदेश पर छात्रा माता-पिता को सौंपी गई
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नाबालिग अपहरण मामले का पटाक्षेप हो गया है ।कोर्ट के आदेश के बाद माता-पिता को छात्रा सौंप दी गई है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया की नाबालिक ने अपहरण की बात से इनकार किया है। उसने बताया की पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने घर से पलायन कर लिया था । बरामदगी के बाद उसे गोड्डा में न्यायालय और CWC में भी पेश किया गया।