देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर–ककरहटी मार्ग गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने गुनौर विधायक से की मरम्मत की गुहार
देवेंद्रनगर–ककरहटी मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह मार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है जिसकी जानकारी बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीणों ने दी