सैदपुर: उचित दर दुकान के चयन में अनियमितता का आरोप, दर्जनों महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी कर डीएम से जांच की मांग की
सैदपुर क्षेत्र के ताजपुर मोलना गांव में सरकारी उचित दर की दुकान के चयन को लेकर विवाद सामने आया है। इस दौरान गांव की दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोटा चयन में कथित एकपक्षीय कार्यवाही व अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसील में जमकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक भी सौंपा।