हमीरगढ़: हमीरगढ़ क्षेत्र में मज़दूरों ने पुलिस पर किया हमला व तोड़ी गाड़ियां, बोनस को लेकर बात नहीं बनने पर हुए उग्र
बोनस की मांग करते हुए भीलवाड़ा की कपड़ा फैक्ट्री के मजदूर उग्र हो गए। उन्होंने फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस पहुंची तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस पर भी हमला बोल दिया। मजदूरों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख हमीरगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।