हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड पर रोड क्रॉस कर रहे ट्रक ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
पंजाब निवासी व्यक्ति उदयपुर से पंजाब की ओर ट्रक से जा रहा था इसी दौरान कुछ खाने के लिए चित्तौड़ रोड पर ट्रक को रोका व सड़क के दूसरी ओर रोड क्रॉस कर रेस्टोरेंट पर जाने लगा इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|