हमीरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये युवक के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन मामले हमीरगढ़ थाने में दर्ज है। पुलिस युवक से हथियार की खरीद-फरोख्त और मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है।