हमीरगढ़: बिलिया कलां में रिश्तेदारों के दो गुटों के बीच झगड़ा, मारपीट और तोड़फोड़ हुई
बिलिया कलां में सोमवार को रिश्तेदारों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक मकान व गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की बात सामने आई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। हमीरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने बीलियाकलां आकर मकान पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई |