हुज़ूर: भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान, बेटी किसी की भी हो, हमें उसे अपनी बेटी मानना चाहिए
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 भोपाल। मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने हाल ही में पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म के मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या वर्ग की बेटियां हों, वे हमारी भी बेटियां हैं और हमें उन्हें जाति या धर्म के आधार पर नहीं आंकना चाहिए|