हुज़ूर: भोपाल एम्स में सुरक्षा गार्ड की नौकरी के नाम पर की गई ठगी, केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 भोपाल एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने गार्ड के रूप में भर्ती कराने के नाम पर 80 हजार रुपए में डील की।बतौर एडवांस 20 हजार रुपए लिए। जालसाज खुद को सिक्योरिटी कंपनी का संचालक बताता था। जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद एफआईआरदर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।