हुज़ूर: भोपाल में रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद मामले में पांचवी पीड़िता आई सामने, राष्ट्रीय महिला आयोग भी करेगा जांच
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप,ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई। युवती ने परिजन के साथ बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। आरोपी फरहान के मोबाइल में इस युवती का वीडियो पुलिस को मिला था। कड़ी सुरक्षा में उसके बयान दर्ज किए गए।