पटना ग्रामीण: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया
एक महिला 6 मई को सुबह 4 बजे प्रसव के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंची। जहां स्वास्थ्य कर्मी सोते हुए मिले। काफी देर के बाद महिला को प्रसव के लिए ले जाया गया। प्रसव के बाद अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से ₹2500 भी लिए और उसके करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों को नवजात को सौंपा। नवजात की मां ने जब उसे गोद में लिया तो पता चला की नवजात की हालत खराब है।