पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भारतीय सेना को दी बधाई, कहा- भारतीय सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे जदयू कार्यालय में भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। इंडियन आर्मी के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ललन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाते हुए आतंकी ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त किया है जिसमें एक भी आम नागरिक हताहत नहीं है।