पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने जोड़े हाथ, मुंबई आतंकवादी हमले का भी किया जिक्र
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे राबड़ी आवास के बाहर मीडिया के सामने हाथ जोड़कर यह रिक्वेस्ट किया है कि थोड़े से व्यूज के लिए ऐसा काम ना करें जिससे कि हमारा नुकसान हो। तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी किए हैं मीडिया के लोग भी उसका पालन करें। हमारी सेना के मूवमेंट को अपने चैनल के माध्यम से ना दिखाएं।