पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय में ललन सिंह को कार्यालय का बिल्डिंग दिखाते नजर आए और उन्होंने पूछा भी कि मैंने यह सब बनवा दिया है आपने देखा क्या।