पटना ग्रामीण: पटना सिटी अंचल कार्यालय में जमीन की रसीद कटवाने और दाखिल खारिज के लिए ऑफिस का हर दिन चक्कर रहे हैं लोग #jansamasya
ये नजारा पटना सिटी के सदर प्रखंड कार्यालय का है। जहां जमीन का रसीद कटवाने और दाखिल खारिज करवाने के लिए लोग रोजाना चक्कर काट रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तो साल 2017 से ऑनलाइन रसीद के लिए परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। कार्यालय में सुनवाई न होने से लोग परेशान है। बुधवार की दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों ने अपना समस्या साझा की।