पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर, 7 उड़ानें की गईं रद्द
#operationsindoor
ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना एयरपोर्ट पर अलर्ट के चलते लगातार दूसरे दिन 7 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें चंडीगढ़, मुंबई और भुवनेश्वर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। केंद्र सरकार की मॉक ड्रिल के बाद यह निर्णय लिया गया। एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी जारी है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने ये जानकारी दी।