सहजनवा: सहजनवा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती ने लगाया आरोप शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया रेप अश्लील वीडियो किया वायरल
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती ने लगाया युवक पर गंभीर आरोप, तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा, प्रेमिका की माने, तो शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसके साथ रेप किया गया और शादी का दबाव बनाया गया, तो अश्लील वीडियो वायरल कर दिया, प्रेमिका ने बताया, कि वह पढ़ाई करने महाराजगंज जिले के पनियार इलाके में गई थी, तभी मोनू पाल से उसका प्रेम संबंध हो गया था।