सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरा चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया ।
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलौरा चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है।