कोलेबिरा: ऐतिहासिक बीरूगढ़ में रथ यात्रा के पूर्व भगवान के विग्रहों का किया गया नेत्रदान, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऐतिहासिक बीरूगढ़ में रथ यात्रा के पूर्व 6 जुलाई को 12 बजे भगवान के विग्रहों का विधि विधान से नेत्रदान आदि अनुष्ठान किया गया। कल यहां भव्य रथयात्रा निकाला जाएगा, जिसमें सवार होकर भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ मौसीबाड़ी जाएंगे आज पूजन अनुष्ठान के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।