कोलेबिरा: कोलेबिरा कठर टोली के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार पति पत्नी हुए घायल
ओडिसा निवासी नीरज बागे नामक व्यक्ति 04 जुलाई को 12 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक पर कोनबीर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में कोलेबिरा कठर टोली में पीछे से आती हुई एक ट्रक उन्हें धक्का मारकर फरार हो गई। घटना में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।