कोलेबिरा: कॉलेज रोड में स्कूटी से गिरकर एक युवक हुआ घायल
कादोपानी निवासी अर्पित केरकेट्टा नामक युवक मंगलवार की देर रात शहर से स्कूटी पर मतरामेटा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में कॉलेज रोड में वह असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के कुछ देर के बाद उधर से गुजर रहे झामुमो सचिव सफीक खान ने जब उसे घायल पड़ा हुआ देखा, तब उसे उठाकर देर रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।