कोलेबिरा: बैंक ऑफ़ इंडिया बानो में उमड़ती भीड़ और लोगों की समस्याओं को लेकर बीडीओ ने शाखा प्रबंधक से की मुलाकात
सिमडेगा के बैंक ऑफ़ इंडिया बानो शाखा में केवाईसी एवं पैसे निकासी को लेकर उमड़ती भीड़ को लेकर गुरुवार को बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने शाखा प्रबंधक से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने भीड़ देख नाराजगी व्यक्ति और कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा नहीं दी जा रही है, इसकी क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मामले में डीसी को भी शिकायत की जाएगी।