कोलेबिरा: कोलेबिरा विधायक के निर्देश पर लरबा में बन रहे नहर निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
कोलेबिरा विधायक के निर्देश पर लरबा में बन रहे नहर निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, श्यामलाल प्रसाद एवं 20सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील खड़िया ने निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयास से यह नहर बन रही है, ताकि किसानों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही होने पर विधायक से शिकायत की जाएगी।