रफीगंज: पूर्व सरपंच एवं पंचों के मानदेय की राशि गबन मामले में नामजद अभियुक्त को पौथू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
पौथू थाना पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय की 41,580 रुपये राशि की निकासी कर गबन करने के मामले में नामजद अभियुक्त रामकृत प्रजापति, पिता स्व. रामध्यान प्रजापति, ग्राम भेटनियां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गुरुवार रात्रि 9 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।