पोड़ैयाहाट: डीएसओ गोड्डा पहुंची पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय ,पीडीएस डीलरों के साथ मीटिंग करने के बाद किया एसएफसी गोदाम का निरीक्षण
जिला आपूर्ति पदाधिकारी नेहा तिर्की सोमवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय पहुंची ।वहां उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी की मौजूदगी में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की। सभी डीलरों को कार्ड धारियों का ई केवाईसी अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया। बैठक में धोती, साड़ी और लूंगी वितरण को लेकर भी चर्चा हुई।