आज़मगढ़: आजमगढ़ में आधी रात पुलिस मुठभेड़, दो शातिर चोरों के पैर में लगी गोली, छह चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कप्तानगंज पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक,घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की,जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा और...