खरगापुर: कुड़ीला और जतारा में पुलिस ने की बैंकों और एटीएम की जाँच, संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को सूचित करने का दिया संदेश
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा कुड़ीला स्थित बैंक, एटीएम और जतारा थाना पुलिस द्वारा जतारा स्थित बैंक एटीएम को चेक किया गया। इस दौरान बैंक कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों एवं आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा के मानक अपनाने हेतु अवगत कराया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा को निरंतर चालू रखने हेतु बताया गया।