खरगापुर: खरगापुर क्षेत्र के गांव में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत ललुवा गांव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती के परिजन ने बताया कि युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।