खरगापुर: रमपुरा गांव के शासकीय विद्यालय में बच्चों को मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन
मामला खरगापुर तहसील के रमपुरा गांव का है जहां पर माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं को मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। समूह संचालक द्वारा लापरवाही और मनमानी की जा रहीहै। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार सीएम हेल्पलाइन और कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत की है लेकिन समूह संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।