खरगापुर: खरगापुर के शिवनगर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाएं और एक व्यक्ति हुआ घायल
खरगापुर क्षेत्र के शिवनगर गांव के पास मंगलवार को तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। पथरगुवा गांव निवासी गणपत रैकवार नाम का व्यक्ति दो महिलाओं के साथ सिनोटी गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में शिवनगर गांव के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है।