खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की, 62 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर ₹21,000 समन शुल्क वसूला
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 62 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर ₹21000 का समन शुल्क वसूला।