मड़ावरा: सतवाँसा में नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
तहसील मड़ावरा के सतवाँसा गाँव मे विगत दिनों नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने के लिए मजवूर करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को शनिवार को दोपहर12 बजे गिरफ्तार किया है। थाना मड़ावरा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि 2 युवक सैदपुर और एक युवक पिपरट गाँव का रहने बाला है।