रायडीह: रायडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, दूसरे दिन भी एक घर तोड़ा
Raidih, Gumla | Sep 9, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों ने दूसरे दिन भी एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कांसीर पंचायत के मुरूमकेला पकरीटोली निवासी निवासी फुदनाथ सिंह के घर को हाथियों ने बीती रात तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।