बहराइच: बहराइच एडीजे प्रथम कोर्ट ने जानलेवा हमले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सुनाई 4 साल की कैद
दीवानी न्यायालय स्थित प्रथम अपर ज़िला जज की अदालत ने मंगलवार को जानलेवा हमला मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 4 साल कैद की सज़ा सुनाई है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एडीजीसी क्रीमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे बताया की घटना वर्ष 2019 की है ज़ब इस मामले मे अभियोग पंजीकृत हुआ था और मामले का ट्रायल शुरू हुआ था।