बीकानेर: राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय के सविदा शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय से कलेक्टर कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
नियमित करने की मांग को लेकर राजस्थान में पंचायत शिक्षक विद्यालय के संविदा शिक्षकों की ओर से आज शिक्षा निदेशालय से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इन संविदा शिक्षकों का रोष है कि पहले कांग्रेस सरकार और फिर भाजपा सरकार की ओर से सभी पंचायत शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया गया था।