बीकानेर: कैमल फॉर्म के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल का चल रहा इलाज
बीकानेर के केमल फार्म के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान गणेश वाल्मीकि निवासी नापासर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक देवराज का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक बाइक से नापासर से बीकानेर आ रहे थे, तभी केमल फार्म के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।