बीकानेर: मीना नर्सिंग होम के पास एक युवक पर हुई फायरिंग, घायल को लाया गया पीबीएम अस्पताल
शहर के कोटगेट थाना इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि मीना नर्सिंग होम की गली में एक युवक शोएब पर फायरिंग हुई है। जिसमें शोएब की गोली लगी है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटगेट थाना अधिकारी मनोज शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं और आसपास के सीसीटीवी खगाल रहे हैं ।