रायडीह: रायडीह में 3 घायल: सर्पदंश पीड़ित व 2 बाइक सवार युवकों का सदर अस्पताल में इलाज
Raidih, Gumla | Aug 8, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति सर्पदंश की चपेट में आ गया, जबकि बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की स्थिति फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है।