माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य धाम का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र, पैना बिहुनपुर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया। पूर्व में भवन का रंग-रोगन फीका पड़ चुका था तथा परिसर का स्वरूप पुराना दिखाई देता था। कार्य पूर्ण होने के पश्चात भवन को आकर्षक रंग-रोगन एवं सुंदर कलाकृतियों से नया एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। इस पहल से स्वास्थ्य केंद्र की सुंदरता में वृद्धि हुई है तथा आमजनों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया गया है।
#CMSamrat
#SamratChoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar