हरदोई: शहर की सर्कुलर रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर स्कार्पियों से जा भिड़ा, आईटीआई की दीवार टूटी
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 सर्कुलर रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर खड़ी स्कार्पियों से जा भिड़ा वहीं स्कार्पियो आईटीआई की दीवार से जा भिड़ी जिससे दीवार टूट गयी। बताया जा रहा है कि बिलग्राम चुंगी से एक ट्रक लखनऊ चुंगी और की ओर जा रहा था, आगे ट्रैक्टर जा रहा था, अचानक ट्रक अनियंत्रित हुआ और उसने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर फुटपाथ पर आ गया।