हसनपुर: आदमपुर में भाई के अचानक लापता होने पर परिवार ने थाने पहुंचकर तलाश की लगाई गुहार
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूबरा निवासी जोगेश ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भाई महिपाल के लापता होने की सूचना दी है। तहरीर के अनुसार महिपाल 12 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक महिपाल की उम्र करीब 30 वर्ष है।