सिमडेगा: सिमडेगा के सलडेगा सरना स्थल पर सरना सनातन सुरक्षा मंच का हुआ गठन, पुणा बेसरा बने अध्यक्ष
सिमडेगा सलडेगा स्थित सरना स्थल पर रविवार को दोपहर 3:00 बजे सरना सनातन सुरक्षा मंच का गठन को लेकर बैठक हुई ,जहां पर सर्व समिति से पुणा बेसरा को अध्यक्ष बनाया गया।जबकि संरक्षक जगदीश साहू, संगठन सचिव कृष्णा बड़ाईक, महासचिव शंकर महाली को बनाया गया ।इस मौके पर माला पहनकर स्वागत हुआ। मौके पर अतिथि के रूप में मंगल सिंह भोगता शामिल हुए।